{"_id":"5ce035a6bdec22074e013085","slug":"111558197670-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाड़ा तोक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाड़ा तोक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली-ऊखीमठ-कुंड मोटर मार्ग पर चाड़ा तोक में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। चट्टानी भाग होने के कारण यहां यात्रा वाहनों को आवाजाही में भारी दिक्कतें हो रही हैं।
गंगोलगांव के समीप चाड़ा तोक में करीब चार सौ मीटर तक सड़क चट्टानी भाग से गुजर रही है। यहां सड़क संकरी और तीखे मोड़ वाली है, लेकिन इस पैच में लोक निर्माण विभाग (एनएच) की ओर से कहीं भी स्टील गार्डर नहीं लगाए गए हैं। केदारनाथ भगवान के दर्शन करने के बाद अधिकांश यात्रा वाहन इसी मार्ग से होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी और सत्येंद्र सिंह ने जिलाधिकारी से शीघ्र चाड़ा तोक में सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई।