फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   तीन माह से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका के निलंबन के दिए निर्देश

तीन माह से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका के निलंबन के दिए निर्देश

Fri, 01 Mar 2019 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
तीन माह से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका के निलंबन के दिए निर्देश

विज्ञापन
गोपेश्वर। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने शुक्रवार को गैरसैंण के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारापानी में तीन माह से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका की ओर से अपनी जगह पर प्रॉक्सी शिक्षक रखने पर सीईओ ने खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल शिक्षिका के निलंबन के निर्देश दिए।

शुक्रवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान सीईओ ललित मोहन चमोला ने गैरसैंण ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारापानी में शिक्षिका बबीता पांडे अनुपस्थित मिलीं। शिक्षिका की ओर से अपनी जगह एक प्रॉक्सी शिक्षक को रखा था। इस दौरान मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने सीईओ को बताया कि तीन माह से शिक्षिका अनुपस्थित चल रही है। इस पर सीईओ ने खंड शिक्षा अधिकारी गैरसैंण को तत्काल शिक्षिका के निलंबन के निर्देश दिए। वहीं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैहलचौंरी के निरीक्षण में सहायक अध्यापक राम सिंह कठैत अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीईओ ने संबंधित शिक्षक का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीईओ ने प्राथमिक विद्यालय सिमली और स्यूणी मल्ली, फरसों का भी निरीक्षण किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने गैरसैंण के खंड शिक्षा अधिकारी मनवर सिंह नेगी को समय-समय पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed