{"_id":"65cca1c99d53b0329a02b385","slug":"106th-ramlila-will-be-held-in-dimmer-village-from-20th-march-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-103799-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डिम्मर गांव में आगामी 20 मार्च से होगी 106वीं रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डिम्मर गांव में आगामी 20 मार्च से होगी 106वीं रामलीला
Wed, 14 Feb 2024 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डिम्मर में 106वीं रामलीला का आयोजन 20 मार्च से किया जाएगा। यहां ग्रामीण रामलीला का आयोजन ईष्ट पूजा के रूप में करते हैं।
वसंत पंचमी पर्व पर श्री बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों के मूल गांव डिम्मर के पौराणिक चौंरी चौक में आचार्य गणेश चंद्र खंडूड़ी ने पंचांग पूजा के साथ रामलीला मंचन की तिथि निर्धारित की। यहां रामलीला का मंचन 20 मार्च से होगा। गांव के वयोवृद्ध मोहन प्रसाद डिमरी (90) ने बताया कि पौराणिक काल से डिम्मर गांव में होने वाली रामलीला और नरेंद्रनगर राजदरबार में बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी पर ही निर्धारित की जाती है। डिमरी पुजारी बदरी विशाल के कपाट खुलने से पूर्व विश्व कल्याण के लिए रामलीला का मंचन करते हैं। इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष हेम चंद्र डिमरी, महामंत्री नरेश खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र डिमरी, बुद्धि बल्लभ डिमरी, संदीप डिमरी, अमित खंडूड़ी, शोबित डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, भगवती प्रसाद डिमरी आदि मौजूद थे। संवाद