फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   106 villages of Chamoli in darkness for five days

पांच दिनों से अंधेरे में चमोली के 106 गांव

Tue, 17 Dec 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
106 villages of Chamoli in darkness for five days
चमोली जिले के 106 गांवों में पांच दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। इनमें 85 गांव जोशीमठ के शामिल है। यहां औली मार्ग भी अवरुद्ध है।
विज्ञापन

12 व 13 दिसंबर को चमोली जिले में हुई भारी बर्फबारी के कारण विद्युत पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे विद्युत सप्लाई ठप पड़ गई थी। घाट व दशोली के चार, पोखरी के दो, गैरसैंण के 12 और नारायणबगड़ के तीन गांवों में बर्फबारी से विद्युत सप्लाई ठप पड़ी है। बर्फबारी के बाद से जोशीमठ-औली, जोशीमठ-परसारी, जोशीमठ-सलूड़ डुंग्रा, देवाल-घेष और मंडल-चोपता सड़कें भी बंद पड़ी हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सड़क और विद्युत सप्लाई सुचारु करने में अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। अधिकांश गांवों में बुधवार तक विद्युत सप्लाई सुचारु कर ली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed