{"_id":"678e3caa4a5f9a745201fbfc","slug":"10-women-from-vibrant-village-will-participate-in-rd-parade-in-delhi-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110344-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: चमोली के वाइब्रेंट विलेज की 10 महिलाएं दिल्ली में परेड में होंगी शामिल, पीएमओ से मिला न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day: चमोली के वाइब्रेंट विलेज की 10 महिलाएं दिल्ली में परेड में होंगी शामिल, पीएमओ से मिला न्योता
Mon, 20 Jan 2025 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
Updated Mon, 20 Jan 2025 07:08 PM IST
सार
ये सभी महिलाएं सीमांत क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़ी हैं। गत वर्ष भी वाइब्रेंट विलेज के ग्राम प्रधानों को दिल्ली गणतंत्र दिवस में शामिल होने का न्योता पीएमओ से भेजा गया था।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विस्तार
चमोली जिले के वाइब्रेंट विलेज में स्वरोजगार से जुड़ी 10 महिलाएं दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी। ये महिलाएं आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों के साथ 23 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना हाेंगी।
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ के खंड विकास अधिकारी मोहन प्रसाद जोशी ने बताया कि माणा गांव की दमयंती देवी, गमशाली की ललिता देवी, कैलाशपुर की मंजू, बांपा गांव की मंजू देवी, हनुमानचट्टी की नंदी देवी व विनीता देवी, फरकिया की कमला देवी, झेलम की मनीषा देवी व पार्वती देवी और नीती गमशाली की रुकमणि देवी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी।
विज्ञापन
गढ़वाल में सीएम धामी का रोड शो: श्रीनगर और उत्तरकाशी में की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी के लिए जनता से मांगा समर्थन
विज्ञापन
ये सभी महिलाएं सीमांत क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़ी हैं। गत वर्ष भी वाइब्रेंट विलेज के ग्राम प्रधानों को दिल्ली गणतंत्र दिवस में शामिल होने का न्योता पीएमओ से भेजा गया था।