फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The Rwaikhal team won the championship in volleyball

वॉलीबाल में रवांईखाल की टीम ने जीती चैंपियनशिप

Thu, 10 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 10 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
The Rwaikhal team won the championship in volleyball
वॉलीबाल में रवांईखाल की टीम ने जीती चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। नवयुवक मंगल दल और वॉलीबाल आयोजन कमेटी धपोलासेरा की ओर से यहां आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में रवांईखाल की टीम ने बागेश्वर की टीम को 3-1 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। वन पंचायत सलाहकार समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया ने आयोजकों की ओर से विजेता टीम को पांच हजार रुपये, उप विजेता टीम को तीन हजार रुपये और ट्रॉफी जबकि तीसरे स्थान पर रही हल्द्वानी की टीम को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार भेंट किया। 

विज्ञापन


धपोलासेरा के खेल मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में बागेश्वर और रवांईखाल की टीम के मध्य बेस्ट ऑफ फाइव का मैच खेला गया। जिसमें रवांईखाल की टीम ने बागेश्वर की टीम को 3-1 से हराकर चैंपियनशिपजीत ली।
विज्ञापन


 मैच के रेफरी अर्जुन धपोला उमेश धपोला, स्कोरर दीपक धपोला, भावेश धपोला, उद्घोषक प्रकाश धपोला, अजय चंदोला, बेस्ट डिफेंसर रामनगर के दिनेश, बेस्ट बूस्टर, उदीयमान खिलाड़ी का खिताब भावेश धपोला को दिया गया। आयोजक मंडल के वीरेंद्र धपोला ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। वहां भगवान सिंह, रमेश सिंह, भवान सिंह, वीरेंद्र नगरकोटी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed