फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police arrested forest fireman

पुड़कुनी के जंगल में आग लगाने वाला गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Police arrested forest fireman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के पुड़कुनी (चचई) के जंगल में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जंगल में लगी आग की चपेट में आने से चचई गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई थी। आरोपी 64 साल का बुजुर्ग है। इसके खिलाफ मृतका नंदी देवी के पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार जंगल की आग की चपेट में आने से मौत के मुंह में समाई मृतका नंदी देवी के पति मदन राम पुत्र तिलराम निवासी चचई ने रविवार को मौके पर ही कपकोट थाने के प्रभारी निरीक्षक तिलकराम वर्मा को तहरीर दी कि उसकी पत्नी की मृत्यु धरम सिंह पुत्र श्री लछम सिंह निवासी पुड़कुनी द्वारा जगंल में लगाई आग से हुई हैै। तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में आईपीसी की धारा 304, 26 (ख) वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक ने टीम गठित की। उप निरीक्षक सुष्मिता राणा के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने आरोपी धरम सिंह को रविवार शाम पुड़कुनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जंगल में आग लगाने की बात स्वीकार की है। आरोपी का कहना है कि आग लगाने के बाद नई घास आती है। इसीलिए उसने जंगल में आग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल भगत राम, कांस्टेबल त्रिभुवन मर्तोलिया शामिल थे। बता दें कि शनिवार को पुड़कुनी के जंगल में लगी आग से चचई निवासी नंदी देवी और इंदिरा देवी की मौत हो गई थी। एक अन्य महिला गंगा देवी घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed