फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People came out in Mahashakti Jagran

दीये से घर किए रोशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
People came out in Mahashakti Jagran
रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए लाइट बंद होने के दौरान दीये से जगमगाता बागेश्वर नगर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुुक्रवार की सुबह देश के नाम संदेश में रविवार को रात 9 बजे से 9 मिनट के लिए घर की लाइट बंद कर दीये जलाने का आह्वान किया था। लोगों ने पीएम के इस आह्वान को अंगीकार किया और रविवार की रात घरों की रोशनी बंद कर दीये जलाए। पीएम ने अपनी अपील में इसे देश के 130 करोड़ लोगों के महाशक्ति जागरण का नाम दिया था। इस महाशक्ति जागरण को लोगों का भरपूर साथ मिला।
विज्ञापन
घरों में लोगों ने रात 9 बजे से पहले ही दीये तैयार कर लिए थे। जैसे ही रात के 9 बजे लोग घरों की लाइट बंद कर हाथों में दीये लेकर बाहर निकल आए। लोगों ने दिवाली की तरह घरों को दीये से रोशन किया। बच्चों ने आतिशबाजी भी की। लोगों का मानना था कि पीएम ने इस संकट की घड़ी में लोगों में तनाव कम करने और एकता का संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम रखा। यह कार्यक्रम को देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed