फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Madcap arrested for giving false information about corona victim.

कोरोना पीड़ित होने की झूठी सूचना देने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Madcap arrested for giving false information about corona victim.
बागेश्वर में कोरोना की अफवाह फैलाने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर खुद को कोरोना पीड़ित बताने वाले सिरफिरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उसने सूचना देते समय अपना गलत नाम बताया था। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम प्रकाश राम पुत्र शेर राम निवासी ओखलधार कपकोट बताते हुए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर काॅल कर खुद को कोरोना वायरस से पीड़ित होने की सूचना दी। कपकोट पुलिस की जांच में मामला झूठा पाया गया। कपकोट थाने में आईपीसी की धारा 177/188 और 54 आपदा प्रबंधन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने गलत सूचना देने वाले की तलाश और गिरफ्तारी के लिए कपकोट थाने के प्रभारी निरीक्षक टीआर वर्मा को निर्देश दिए।
विज्ञापन
कपकोट की पुलिस उपाधीक्षक संगीता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कपकोट ने टीम गठित की। पुलिस ने रविवार को नरगड़ा कपकोट से गलत सूचना देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम योगेश हरड़िया पुत्र आन सिंह निवासी नरगड़ा कपकोट बताया। बताया कि उसने ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर प्रकाश राम के नाम से कोरोना वायरस से संक्रमित होने की गलत सूचना दी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अकरम अहमद, कांस्टेबल गिरी आनंद, रमेश गड़िया शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed