बागेश्वर/कपकोट। सोमवार को हिमालयी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। यह सर्दी के मौसम का पहला हिमपात था। कपकोट, जिला मुख्यालय के साथ ही निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
कपकोट के हिमालयी क्षेत्र से सटी बोराचक, जारकोट, कुंवारी की चोटियों के साथ ही पिंडारी ग्लेशियर, कफनी ग्लेशियर, सुंदरढुंगा क्षेत्र में काफी हल्की बर्फबारी की सूचना है। सोमवार सुबह 8.44 बजे से कपकोट, जिला मुख्यालय के साथ ही तमाम निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। करीब 4-5 मिनट तक हुई बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक लौट आई थी। उसके बाद आसमान खुल गया। दिनभर हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। इन दिनों सुबह-शाम ठंड महसूस की जाने लगी है। आने वाले दिनों में बारिश, बर्फबारी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। बारिश, बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ जाएगी। संवाद