फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   officers are not interested to stop milavat

जब घर-घर गुझिया बन जाएगी, तब होगी मिलावटखोरों पर सख्ती

Tue, 15 Mar 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 15 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
officers are not interested to stop milavat
अमरोहा के बाजार में होली पर्व पर दुकानों पर लगी पिचकारियां - फोटो : amar ujala
हर साल की तरह इस बार भी शासन ने लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे, मगर अफसरों ने गंभीरता नहीं दिखाई। ऐसा लगता है कि, जब घर-घर मिलावटी मावा पहुंचकर गुझिया बन जाएगी तब मिलावटखोरों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल तो रस्म अदायगी के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम सोमवार को सड़कों पर निकली और छह नमूने लेकर लौट गई। नमूनों को शायद होली से पहले जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया जाएगा। इसके अलावा एक प्रतिष्ठान से बीस किलो चाकलेट बर्फी और पंद्रह किलो रसगुल्ले नष्ट कराए।
विज्ञापन


खाद्य आयुक्त उत्तर प्रदेश और डीएम ने होली पर मिलावटखोरों की नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों को निर्देश दिए थे। इधर, होली नजदीक है और तमाम लोगों ने गुझिया के लिए मावे का इंतजाम भी शुरू कर दिया है, मगर मिलावटखोरी रोकने के लिए एफडीए ने सक्रियता नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को टीम ने अमरोहा शहर में अभियान चलाकर नामचीन प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। शंकर स्वीट्स और चतुर्वेदी स्वीट्स के यहां से मावे का सैंपल भरा, जबकि ओम स्वीट्स, नीलकंठ स्वीट्स, भगवती स्वीट्स और हैप्पी स्वीट्स के यहां से बर्फी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इस तरह अभियान के दौरान मावे के दो सैंपल और बर्फी के चार सैंपल लिए गए।

वहीं अभियान के दौरान हैप्पी स्वीट्स के गोदाम से बीस किलो चाकलेट बर्फी और पंद्रह किलो रसगुल्लों को नष्ट कराया गया, मगर मावे के तमाम कारोबारियों के यहां से नमूने नहीं लिए। इसकी रस्म अदायगी के बाद टीम लौट गई, छापामारी से खाद्य कारोबारियों में खलबली मची रही और कुछ खाद्य विक्रेता दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।


छापामार टीम में डीओ संजय पांडेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मंडलीय खाद्य निरीक्षक, नायाब तहसीलदार आदि मौजूद रहे। डीओ संजय पांडेय ने बताया कि होली के चलते अभियान जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed