फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Trade Board election

व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला

Sat, 05 Mar 2016 11:56 PM IST
ranikhet, almora
ranikhet, almora Updated Sat, 05 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर व्यापार मंडल चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर अब त्रिकोणीय मुकाबला होगा। शनिवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। जिसमें अध्यक्ष पद के बाकी उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर चतुष्कोणीय मुकाबला होगा। महासचिव पद पर त्रिकोणीय और उपसचिव पद पर सीधा घमासान देखने को मिलेगा। महिला उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर दोनों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है।

विज्ञापन


13 मार्च को प्रस्तावित व्यापार मंडल चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नाम वापसी का शनिवार को अंतिम दिन था। चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पहले छह उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। लेकिन अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। भगवंत नेगी, मनीष चौधरी और बलवंत सिंह रावत के बीच मुकाबला होगा। जबकि उपाध्यक्ष पद पर किसी ने नाम वापस नहीं लिया, यहां मनोज पांडे, मनोज बिष्ट, मनोज नैनवाल और दीपक अग्रवाल के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन


महिला उपाध्यक्ष पद पर सीमा जसवाल का निर्विरोध चुना जाना तय है। उनकी प्रतिद्वंद्वी माया नैनवाल ने नाम वापस ले लिया है। जबकि महासचिव पद पर कुलदीप कुमार, संदीप गोयल और हर्ष पंत के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। यहां उमेश बिष्ट बेदी ने अपना नाम वापस ले लिया है। उपसिचव पद पर विनीत चौरसिया, मनोज पंत के बीच सीधी टक्कर होगी। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर दीपक पंत पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सात मार्च को प्रत्याशियों की आम सभा शिव मंदिर सभागार में सांय चार बजे से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed