{"_id":"56e5a2964f1c1b5f428b4576","slug":"kanha-ggria-do-not-break-between-the-mind-dgria","type":"story","status":"publish","title_hn":"...कान्हा गगरिया मत तोड़ो, मन के बीच डगरिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...कान्हा गगरिया मत तोड़ो, मन के बीच डगरिया
ब्यूरो, अमर उजाला (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 13 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
होली महोत्सव में झूमती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित होलिकोत्सव में महिलाओं ने खूब रंग जमाया। सिद्ध नौला मंदिर पल्टन बाजार से भगवान गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक जुलूस शुरू हुआ। जुलूस में शामिल महिला होल्यारों ने आकर्षक रूप धरे थे। नगर के विभिन्न बाजारों से होकर जुलूस नंदादेवी मंदिर पहुंचा और महिला दलों की प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी थे।
होलिकोत्सव में नैनीताल, हल्द्वानी, रानीखेत, चिलियानौला, दन्यां, पोखरखाली, जाखनदेवी, गल्ला गल्ली, सरकार की आली, न्यू इंदिरा कॉलोनी, थपलिया, परसिंहबाड़ी, रैलापाली, भवाली (नैनीताल) आदि क्षेत्रों के महिला होली दलों ने भाग किया।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान महिलाएं पारंपरिक होली गीत और नृत्य पेश कर रही थीं। स्वांग और लोकगीतों के जरिए सामाजिक बुराइयों पर भी तीखा कटाक्ष कर बेहतरी का संदेश दिया। जोकरों के मुखौटे लगाई महिलाओं ने भी दर्शकों को खूब हंसाया। महिलाएं कान्हा गगरिया मत तोड़ो, मन के बीच डगरिया...आज बिरज में होली रे रसिया, होली नहीं बर जोरि रे रसिया... मेरो रंगिलो देवर घर ऐ रौ छौ, जैलि दारू दगै दोस्ती लगाई, वीलि आपूणि मौ बुस्यायि... आदि गीत गाते और नाचते चल रहीं थी।
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों पर व्यापार मंडल, विक्टोरिया क्लब, साईं निष्काम समिति आदि संगठनों ने होल्यारों के जलपान की व्यवस्था की थी। नंदादेवी मंदिर परिसर में होली दलों के बीच गायन, नृत्य, स्वांग प्रतियोगिताएं हुई। निर्णायक वरिष्ठ रंगकर्मी त्रिभुवन गिरी, लोक गायिका शीला पंत, रंगकर्मी प्रकाश बिष्ट, प्रो. इला शाह, डॉ. मेघा भारती, मनमोहन चौधरी थे।
संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी का आभार जताया। संचालन मीता उपाध्याय ने किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, आनंद सिंह बगडवाल, भगीरथ पांडे, मधु खाती, मनोज सनवाल, सभासद अशोक पांडे, संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।