{"_id":"5f49fc988ebc3e3cf326f25e","slug":"almora1598684312","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन धारकों को नहीं मिल पाया घोषणा का लाभ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पेंशन धारकों को नहीं मिल पाया घोषणा का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान पेंशन धारकों के लिए की गई पेंशन योजनाओं की घोषणा का सभी को लाभ नहीं मिल पाया है। अल्मोड़ा के वरिष्ठ नागरिकों समेत तमाम पेंशन धारकों ने बैठक कर योजना को हवा हवाई करार दिया है। साथ ही उन्होंने पेंशन की राशि उपलब्ध कराने और इसकी जानकारी देने की मांग की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले चरण में वृद्धावस्था, विकलांगों, विधवा आदि पेंशन धारकों को तीन माह तक एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की थी। लेकिन अब घोषणा किए हुए काफी समय बीत चुका है पर अब भी उनके खाते में एक भी किश्त नहीं आई है। उन्होंने किश्तें देने और इसके बारे में जानकारी देने की मांग की है। यहां सुभाष चंद्र, चंपा देवी, हिमानी देवी, शेर राम, केसव राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन