{"_id":"659b935ca28b1bba4406e7ec","slug":"sailor-community-will-celebrate-ram-utsav-by-taking-out-free-sailing-in-ganga-on-inauguration-of-ram-temple-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: 22 जनवरी को गंगा में फ्री नौकायन, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाएंगे काशी के नाविक","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir: 22 जनवरी को गंगा में फ्री नौकायन, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाएंगे काशी के नाविक
Mon, 08 Jan 2024 11:47 AM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:47 AM IST
सार
राम मंदिर उद्घाटन के दिन 22 जनवरी को काशी के नाविक राम उत्सव मनाएंगे। इस दौरान दोपहर में पर्यटक व श्रद्धालु गंगा में मुफ्त नौकायन कर सकेंगे। नाविक गाजे-बाजे के साथ नौका रैली निकालेंगे।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी काशी का नाविक समाज भी मनाएगा। इसके तहत ही 22 जनवरी को दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच पर्यटकों, श्रद्धालुओं और आमजन को निशुल्क नौकायन कराएंगे। नौका रैली निकालेंगे। निषाद राज के मंदिर को सजाकर उत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का जश्न नाविक समाज धूमधाम से मनाएगा। गाजे-बाजे और भजन के साथ 22 जनवरी को सुबह दस बजे दशाश्वमेध घाट से नौका रैली निकाली जाएगी। रैली राजघाट तक जाएगी, फिर अस्सी घाट पहुंचेगी। इस बीच नाविक निषादराज मंदिर में मत्था टेकेंगे। इसकी तैयारी नाविक समाज जुटा है। सभी घाटों पर एक जैसी व्यवस्था करने की तैयारी है।
विज्ञापन
जलासेन घाट निवासी रामबाबू साहनी ने बताया कि वनवास के दौरान निषादराज ने भगवान राम की मदद की थी। उन्हें नाव से नदी पार कराई थी। अब रामलला अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं, इससे निषाद समाज के लोग खुश हैं।
विज्ञापन
सजाए जाएंगे नाव और बजड़े
प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर गंगा में चलने वाली नावों को झालरों और झंडों से सजाया जाएगा। नावों के दोनों किनारे पर बड़े-बड़े झंडे लगे होंगे। इसके मध्य में छोटे झंडे लगाए जाएंगे। नावों पर भगवान श्रीराम के साथ निषादराज की फोटो भी लगाई जाएगी। प्रेम साहनी के मुताबिक नावों को सजाने के अलावा निषादराज घाट मंदिर को भी सजाया जाएगा।