फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hockey player defeated Shastri Club got ticket to final sports news

हॉकी: इस खिलाड़ी ने शास्त्री क्लब को 4-2 से हराकर फाइनल का टिकट दिलाया, पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Sun, 11 May 2025 02:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 11 May 2025 02:07 PM IST
सार

वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मान के साथ उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिले के खिलाड़ी बाहर जाकर भी खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Hockey player defeated Shastri Club got ticket to final sports news
परमानंदपुर में हाॅकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Today: वीर अब्दुल हमीद बालक हॉकी प्रतियोगिता में पटेल क्लब ने शास्त्री क्लब को 4-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल हुआ। रविवार को पटेल क्लब और विकास क्लब के बीच फाइनल होगा। 

विज्ञापन


पटेल क्लब के आयुष पटेल ने दसवें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। शास्त्री क्लब को तीन मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे शास्त्री क्लब के सतेंद्र ने  गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में आयुष पटेल ने दूसरा गोल दाग दिया। 
विज्ञापन


25वें मिनट में पटेल क्लब के रौनक सिंह ने शानदार गोल कर स्कोर को 3-1 कर दिया, जिससे उनकी जीत की राह और भी आसान हो गई। हालांकि, शास्त्री क्लब ने वापसी की कोशिश की। 30वें मिनट में हरीश ने बेहतरीन गोल कर स्कोर को 3-2 पर ला दिया, जिससे मैच में एक बार फिर रोमांच बढ़ बढ़ा। पटेल क्लब ने 36वें मिनट में मोनू ने निर्णायक गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया। मैच समाप्त होने तक यही स्कोर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hockey player defeated Shastri Club got ticket to final sports news
विद्यापीठ में योग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला
योग : विद्यापीठ ने जीते 3 स्वर्ण 4 रजत पदक
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र विभाग में एमए योग पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सात पदक जीते। जिसमें 3 स्वर्ण और 4 रजत पदक शामिल हैं। महादेव पीजी कॉलेज में प्रतियोगिता में दिशा सिंह, तारा वर्मा, खुशबू सरोज, मिनी प्रजापति, पूजा मौर्या और सोनाली मौर्या ने पदक जीते।

श्री हनुमान पोद्दार अंध विद्यालय में भी विद्यार्थियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। श्रीधर सिंह और जयंत मौर्या ने ट्रेडिशनल और रिदमिक दोनों वर्गों में स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किया। सौरभ चौधरी, रेनू चौहान, तारा वर्मा, खुशबू सरोज, पूजा मौर्या, दिशा सिंह और सोनाली मौर्या ने भी हिस्सा लिया।

Hockey player defeated Shastri Club got ticket to final sports news
दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी मंडल की दिव्यांग क्रिकेट टीम घोषित
मंडल की दिव्यांग क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम 12 मई को बरेली में टी-20 मैच खेलेगी। टीम की कमान शिवम राजपूत को सौंपी गई है, जबकि आदेश पांडेय उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। विकेटकीपर की जिम्मेदारी मनोज यादव संभालेंगे।

गोपाल यादव, राहुल, सलमान खान, धर्मराज यादव, भूटूर राजभर, उपेंद्र यादव, जुबैद, दिपेंद्र सिंह, जितेंद्र बूटा, जितेंद्र शाह और अतुल शुक्ला भी टीम में शामिल हैं। केच अविनाश राय को बनाया गया है, जबकि अजय यादव प्रबंधक के रूप में सहयोग करेंगे।

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप टली
मध्य प्रदेश के भोपाल में 27 से 29 मई तक होने वाली 23वीं राष्ट्रीय जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत-पाकिस्तान युद्ध के कारण टाल दी गई है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता अपने निर्धारित समय पर 18 और 19 मई को प्रयागराज में होगी।

शुक्रवार को सिगरा में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुआ था। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश यादव ने बताया कि जल्द ही अगली तिथि और स्थान की घोषणा की जाएगी। प्रयागराज में होने वाली प्रतियोगिता के लिए जिले स्तर की टीम का चयन कर लिया गया जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हिस्सा लेगी। 

Hockey player defeated Shastri Club got ticket to final sports news
बेबी लीग फुटबाॅल प्रतियोगिता में गोल करते नन्हें फुटबाॅलर। - फोटो : अमर उजाला

लीग में कंचनपुर एफसी 16 अंकों के साथ टॉप पर
बरेका में फुटबाल नर्सरी की ओर से आयोजित बेबी फुटबाॅल लीग के सातवें दिन शनिवार को चार मुकाबले हुए। सर्वाधिक अंकों के आधार पर कंचनपुर एफसी, फुटबॉल नर्सरी जूनियर, कुमाऊं हीरोज और कंदवा एफसी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

कंचनपुर एफसी ने सर्वाधिक 16 अंक हासिल किए, जबकि फुटबॉल नर्सरी जूनियर 13 अंकों, कुमाऊं हीरोज 12 अंकों और कंदवा एफसी 11 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

प्रतियोगिता में 2 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें पहाड़ीपुर क्लब (7 अंक), भुल्लनपुर एफसी (5 अंक), जलाली पट्टी एफसी (7 अंक), वीरपुर एफसी (8 अंक), नाथूपुर एफसी (3 अंक) और फुटबॉल नर्सरी (5 अंक) भी शामिल थीं। शनिवार को पहले मैच में कुमाऊं हीरोज की खिलाड़ी खुशी के 10वें मिनट में गोल और मन्नत के अच्छे प्रदर्शन से टीम ने बाजी मारी। 

दूसरा मैच फुटबॉल नर्सरी जूनियर और भुल्लनपुर एफसी के बीच खेला गया, जिसमें फुटबॉल नर्सरी जूनियर के यश ने 14वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई। 

तीसरे मैच में कंचनपुर एफसी ने जलालीपट्टी एफसी को हराया, जहां कंचनपुर के ध्रुव ने 12वें मिनट में निर्णायक गोल किया। चौथा मैच फुटबॉल नर्सरी और पहाड़ीपुर क्लब के बीच बराबरी पर समाप्त हुआ। निर्णायकों की भूमिका मोहनी, प्रीति, अनुप्रिया और कोमल ने निभाई।

सीएम एंग्लो बंगाली में 25 से नेटबॉल का प्रशिक्षण
जिला नेटबॉल संघ 25 मई से सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर लगाएगा। शिविर 5 जून तक चलेगा, 40 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला नेटबॉल संघ के सचिव रणविजय सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशना और प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

गर्मियों की छुट्टियों में शिविर खिलाड़ियों को शारीरिक फिटनेस, तकनीकी कौशल, रणनीतिक समझ और टीम वर्क जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। खिलाड़ियों का चयन उनकी वर्तमान क्षमता और सीखने की ललक के आधार पर किया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण अधिकतम प्रभावी हो सके। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed