फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU campus environment will change on student suggestion

छात्रों के सुझाव से बदलेगा BHU कैंपस का माहौल, समिति ने मांगा सुझाव

Mon, 13 Nov 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 13 Nov 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
BHU campus environment will change on student suggestion
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में छेड़खानी, मारपीट की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और परिसर का माहौल बदलने की कवायद चल रही है। 21 सितंबर को छात्रा से छेड़खानी और उसके बाद बवाल मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त जज वीके दीक्षित की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी ने छात्र-छात्राओं से परिसर को तनावमुक्त रखने, पठन-पाठन का माहौल के लिए सुझाव मांगा है। 
विज्ञापन


बीएचयू परिसर में पिछले दिनों हुए भारी बवाल के बाद से अब तक पांच बार छेड़खानी, तीन बार छात्रों में मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। अभी भी परिसर का माहौल पूरी तरह से शांत नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि परिसर का माहौल बदलने के लिए जांच समिति की इस पहल से काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


जांच कमेटी के सचिव की ओर से 23 अक्तूबर को सार्वजनिक सूचना जारी कर छात्र-छात्राओं को एलडी गेस्ट में बने समिति के अस्थायी कार्यालय में सुझाव देने को कहा था। इसके बाद परिसर का माहौल बदलने के लिए किए जा रहे प्रयासों में प्राप्त सुझावों पर भी गौर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed