फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banarasi paan will be offered to Ramlala on ram temple inauguration

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा पर रामलला को अर्पित किया जाएगा बनारसी पान, विशेष ऑर्डर पर किया जा रहा इंतजाम

Mon, 01 Jan 2024 04:19 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 01 Jan 2024 04:19 PM IST
सार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश के भक्तों में क्रेज देखने को मिल रहा है। देश के विभिन्न शहरों से खास उत्पादों की मांग अयोध्या से की जा रही है। इसी क्रम में अयोध्या से बनारसी पान के इंतजाम का जिम्मा काशी के एक कारोबारी को दिया गया है। 

विज्ञापन
Banarasi paan will be offered to Ramlala on ram temple inauguration
बनारसी पान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भगवान श्रीराम को भोग लगाने के बाद बनारसी पान अर्पित किया जाएगा। विशेष ऑर्डर पर यह पान बनारस से अयोध्या भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए काशी से बनारसी वस्त्र, पूजा थाल और अन्य जीआई उत्पादों का भी जाना शुरू हो गया है। वहीं, लकड़ी का श्रीराम दरबार और बनारसी दुपट्टा, रामनामी, स्टोन क्राफ्ट जाली वर्क, जरदोजी, वॉल हैंगिंग समेत अन्य उत्पाद बड़ी संख्या में अयोध्या मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रामलला को अर्पित करने के लिए पान अयोध्या की हनुमान गढ़ी में स्थित दीपक चौरसिया की दुकान से जाएगा लेकिन, दीपक ने भगवान के लिए पान का इंतजाम करने का जिम्मा वाराणसी के अपने रिश्तेदार उमाशंकर चौरसिया को सौंपा है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी के पान कारोबारी को 151 पान का ऑर्डर मिला है। यह पान विशेष ढंग से बनाया जाएगा। यह सभी पान मीठे होंगे। उन्हें सिंघाड़े की आकृति देकर चांदी के बरक में लपेटा जाएगा। 


अयोध्या के जिस दीपक चौरसिया को पान का ऑर्डर मिला है, उसका परिवार वर्षों से भगवान को पान का भोग लगा रहा है। अयोध्या में भगवान राम के शिलान्यास के लिए भूमि पूजन के दौरान भी भोग स्वरूप पान दीपक की दुकान से ही गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed