{"_id":"607060768ebc3e592071e7a0","slug":"unnao1617977462","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पिटाई से आहत युवक ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुलिस की पिटाई से आहत युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की पिटाई से आहत युवक ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मरौंदा मझवारा निवासी सरवन निषाद का पड़ोसियों ने उसे विवाद चल रहा था। देर शाम पड़ोसियों ने घर मे घुसकर उसकी मां व बहन को पीट दिया। जिस पर उसने 112 पर सूचना दी। आरोप है कि पीआरवी के सिपाही मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की जगह उल्टा उसे ही पीट दिया। जिससे आहत होकर सरवन ने रात में घर फांसी लगा जान देने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित सरवन के भाई व मां ने एसपी आनंद कुलकर्णी को जानकारी दी है।
15 लोगों पर आचार संहिता व कोविड-19 के उल्लंघन की रिपोर्ट
बीघापुर। बीघापुर थाना क्षेत्र के घाटमपुर खुर्द निवासी भूपेश यादव ने अपनी पत्नी को बीघापुर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य का दावेदार बनाया है। मंगलवार को वह समर्थकों के साथ प्रचार कर रहे थे। पुलिस ने बिना परमीशन प्रचार व मीटिंग करने के आरोप में भूपेश यादव समेत 8 लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं बाजपेई खेड़ा मजरे सिकंदरपुर करण निवासी लालता प्रसाद व उनके 6 समर्थकों पर आचार संहिता व कोविड 19 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन