फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Family members agree for last rites.

अंतिम संस्कार को सशर्त राजी हुए परिवारीजन

Sun, 06 Mar 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Family members agree for last rites.
उमाशंकर हत्याकांड - फोटो : Amarujala

चांदा/कोइरीपुर (सुल्तानपुर)। आखिर चार दिनों से शव के अंतिम संस्कार के लिए सिंघौली गांव में चल रही डीएम की कवायद सफल हुई। देर शाम डीएम ने सीबीआई जांच की मांग और मृतक की पत्नी को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की घोषणा की, तब जाकर लोग शव का अंतिम संस्कार करने को सशर्त राजी हुए। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के सिंघौली गांव निवासी ईंट भट्ठा व्यवसायी उमाशंकर मौर्य की बीते बृहस्पतिवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमाशंकर मौर्य करीब छह माह पहले हुई अपने सगे भाई रमाकांत मौर्य की हत्या के गवाह थे।
विज्ञापन


परिवारीजन हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग के साथ ही मुख्यमंत्री को घर बुलाने पर अड़े थे। बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे से अनशन पर बच्चों संग बैठे परिवारीजन बिना मांग पूरी हुए कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। रविवार को मृतक की पत्नी रजनी और पिता राम प्यारे मौर्य की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में मुख्यालय से सीएमओ डॉ. केबी सिंह चिकित्सकों की टीम के साथ गांव पहुंच गए। सीएमओ रजनी और राम प्यारे मौर्य का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए आगे बढ़े तो घर वालों ने रोक दिया। परिवारीजनों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वे स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराएंगे। डीएम एस. राजलिंगम ने देर शाम कहा कि रात में ही मुख्यमंत्री के यहां से सीबीआई जांच कराने के आदेश की कॉपी उन्हें सौंप दी जाएगी। डीएम ने कहा कि अन्य मांगों को पूरा करने के लिए मृतक की पत्नी को वे लेकर लखनऊ जाएंगे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कराएंगे। डीएम के इस घोषणा पर परिवारीजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 घंटे बीते, नहीं हुई हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी
चांदा। सिंघौली गांव में तीन दिन पूर्व हुई उमाशंकर मौर्य की हत्या को 80 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत गया, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। उमाशंकर की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ तक की मदद ली जा रही है लेकिन उसे भी कोई सफलता नहीं मिली है। ऐसे में परिवारीजनों का सवाल उठाना लाजिमी है कि जब पुलिस विभाग के अधिकारी अभी तक एक भी हत्या आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सके हैं तो उनकी बात पर यकीन कैसे किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed