फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Weather increased difficulties in sonebhadra Hailstorm fell for 7 minutes with rain damage to crops farmers are worried

मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें: सोनभद्र में बारिश के साथ 7 मिनट तक गिरे ओले, फसलों को नुकसान, किसान चिंतित

Thu, 24 Feb 2022 02:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Feb 2022 02:38 PM IST
सार

सोनभद्र के घोरावल नगर और आसपास के इलाकों में दोपहर करीब 12 बजे से बादल छाने लगे। इसी बीच ओलावृष्टि के साथ बारिश होने लगी। करीब सात मिनट की इस ओलावृष्टि से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गईं। 

विज्ञापन
Weather increased difficulties in sonebhadra Hailstorm fell for 7 minutes with rain damage to crops farmers are worried
सोनभद्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के बदले मिजाज के चलते गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही जो दोपहर में ओलों के साथ बरसे। सोनभद्र के घोरावल तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान चिंतित हो गए। लगभग सात मिनट तक ओलों की बरसात होने से रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


घोरावल नगर और आसपास के इलाकों में दोपहर करीब 12 बजे से बादल छाने लगे। इसी बीच ओलावृष्टि के साथ बारिश होने लगी। करीब सात मिनट की इस ओलावृष्टि से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गईं। पेढ़, धुरकरी, विसुंधरी, पुरखास,नेवारी, सतौहा, नकबई समेत कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। 
विज्ञापन


पेढ़ गांव निवासी अशोक कुमार, शोभनाथ मौर्या, रामेश्वर पुरुषोत्तम, विसुंधरी गांव निवासी रामविलास देवनाथ इत्यादि किसानों ने बताया कि उनके खेतों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। रबी सीजन में खेतों में गेहूं, चना, जौ, अरहर, मसूर, सरसो,सब्जी इत्यादि की फसल या तो तैयार है अथवा पकने की कगार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कर रहे ईश्वर से प्रार्थना

इस ओलावृष्टि से रबी फसल को नुकसान पहुंचा है। यदि फिर से ओलावृष्टि हुई तो किसानों को काफी नुकसान पहुंच सकता है।  इलाके के किसान ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि फिर से ओलावृष्टि न हो और कड़ी मेहनत से तैयार उनकी फसल सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed