फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Problems of farmers heard by panchayat

पंचायत लगाकर किसानों की सुनी समस्याएं

Wed, 09 Mar 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Problems of farmers heard by panchayat
पंचायत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकासखंड खेसरहा के कार्यालय परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर किसानों व ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इसके समाधान के लिए बीडीओ खेसरहा को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


किसान पंचायत में जिलाध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने कहा कि देश की सरकारों को किसानों की सुध नहीं है। किसानों को उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। प्रकृति की मार झेल रहा व कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या करने को विवश है।
विज्ञापन


इसके बाद भी प्रदेश व देश की सरकारें नहीं चेत रही हैं। तहसील अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ने कहा कि इस देश के 70 प्रतिशत लोग खेती किसानी से जुड़े हैं, मगर किसानों की समस्याओं के समाधान पर सरकारी विभागों के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि महुलानी गांव मे बांसी-धानी मार्ग से बाबू राम के खेत तक चकरोड को आधा-अधूरा पटवा कर पूरे का भुगतान ले लिया गया है। इसी तरह समग्र गांव सेमरा मुस्तकम में सड़क किनारे नाली का आधा निर्माण कर छोड़ दिया गया है।


इससे सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारी किसानों व ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। किसान पंचायत में महेंद्र चौधरी, अनिल मौर्या, रामवृक्ष राय, सुभावती, आरती, कैलाशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed