{"_id":"56e703154f1c1b9b118b4587","slug":"100-kg-fault-khova-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्विंटल मिलावटी खोवा बरामद हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक क्विंटल मिलावटी खोवा बरामद हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर के बांसी में होली नजदीक आने के साथ ही मिलावट खोरों की सक्रियता बढ़ने लगी है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक क्विंटल मिलावटी खोवा बरामद किया। यह खोवा रोडवेज बस में बस्ती से लाया जा रहा था। काफी खोजबीन के बाद भी खोवा के मालिक का पता नहीं चल पाया।
विभाग ने सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। सोमवार की सुबह बस्ती डिपो की बस बांसी की तरफ आ रही थी। मुखबिर की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहित अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव की टीम ने बांसी कोतवाली क्षेत्र के काजी रुधौली के पास बस रोकवाकर चेकिंग की तो बस के अंदर से एक क्विंटल खोवा बरामद हुआ।
इस पर सोनी बांसी लिखा था। टीम ने इसके मालिक के बारे में पूछताछ की तो कोई जानकारी नहीं मिली। चालक-परिचालक भी कुछ बता पाने में असहज दिखे। उनका कहना था कि बस में किसने रखा, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। जिला अभिहित अधिकारी ने मिलावटी खोवा को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
इसके सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि खोवा की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिला है। सैंपल जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि किस वस्तु की मिलावट की गई है।