फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Contractor killed in road accident

सड़क हादसे में ठेकेदार की मौत

Sun, 06 Mar 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Contractor killed in road accident
इटवा में सड़क हादसे में ठेकेदार की माैत। - फोटो : अमर उजाला
चिल्हिया-शोहरतगढ़ मार्ग पर तरइया गांव के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पीडब्ल्यूडी ठेकेदार को टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल ठेकेदार ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ऊंचहरिया गांव निवासी अरविंद सिंह पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार हैं। शोहरतगढ़ में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करने वह अपनी बाइक से चिल्हिया से शोहरतगढ़ की ओर जा रहे थे। तरइया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सड़क किनारे लहूलुहान अरविंद सिंह को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। निधन की खबर मिलते ही लोगों में शोक छा गया। अरविंद सिंह के परिवार में पत्नी समेत 5 पुत्रियां व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहांस मार्ग स्थित कूड़ा नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल सिंह, पीडब्लूडी के एक्सईएन सीपी गुप्ता, फत्तेबहादुर सिंह, मदन सिंह, राजन सिंह, रामलखन सिंह, बंटी सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed