फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Golden City 11th day off

गोल्डन नगरी 11 वें दिन भी बंद

Mon, 14 Mar 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 14 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Golden City 11th day off
कैराना में धरने पर बैठे सर्राफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
शामली/कैराना। सोने के आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। सर्राफा एसोसिएशन की ओर से सुंदर कांड पाठ कराया। कैराना में भी सर्राफा व्यापारियों की बैठक में हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज हड़ताल पर है। शनिवार को बड़ा बाजार में सर्राफा व्यापारियों ने सुंदरकांड कराया। इस दौरान वित्त मंत्री को भगवान सद्बुद्घि दे और एक्साइज ड्यूटी को खत्म किया जाए। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि संगल व स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष धर्मवीर वर्मा ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से सर्राफा व्यापारियों पर भार बढ़ेगा। जब तक इसे खत्म नहीं किया जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


इस दौरान विकास चौधरी, सुखबीर सिंह, सुनीत गर्ग, नरेश मित्तल, जयकिशन, अनिमेष, सुशील कुमार, संजय, अशोक, राजेश जैन, अश्विनी, सचिन, अनुज गर्ग, राजेश अग्रवाल, विक्की सरदार, मनीष गोयल, संजीव, नरेश, अजय, मुकेश वर्मा, देवाशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कैराना में मेंढ क्षत्रिय धर्मशाला में सर्राफा व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा ने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी समाप्त नहीं की जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान मनोज वर्मा, संदीप वर्मा, हेमलाल, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed