{"_id":"5e81ca6e8ebc3e78c10f1610","slug":"corona-victims-sample-sent-to-meerut121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पीड़ित युवक का सैंपल जांच को मेरठ भेजा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शामली। कस्बा कैराना निवासी युवक 15 मार्च को दुबई से लौटा था। उसके विदेश से लौटने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 20 मार्च को सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ किंग जॉर्ज मेडिकल भेजा था। 24 मार्च को आई जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया था। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक उपचार के बाद से उसकी हालत में लगातार सुधार आ रहा है। सोमवार को युवक का सैंपल जांच के लिए फिर मेरठ भेजा गया है। सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर ने बताया कि युवक की हालत में पहले से काफी सुधार है। वह पहले से बेहतर स्थिति में है। युवक का सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद युवक की सही स्थिति का पता चल सकेगा । उन्होंने बताया कि अब तक इस युवक को छोड़कर बाकी सभी 24 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। विदेश से लौटने वाले 64 लोग जांच में स्वास्थ्य मिले शामली । सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर ने बताया कि जिले में अभी तक विदेश से 64 लोगों के लौटने की जानकारी मिली है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की 15 टीमें बनाकर सभी की जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की जांच में सभी 64 लोग स्वस्थ मिले हैं। उनमें किसी में भी कोरोना नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।