अमर उजाला ब्यूरो शामली/कैराना । लॉक डाउन को लेकर केंद्र की सख्ती का असर नजर आने लगा है। बॉर्डर सील कर दिए गए और बाहरी राज्यों से आने वालों को लौटाया जाने लगा है। 300 रुपये लेकर बार्डर पास करा ने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पलायन करने वालों का आना बंद हो गया है। क्वारंटीन सेंटर खाली हो गए हैं।
केंद्र की सख्ती का असर नजर आने लगा है। हरियाणा से आने वालों को लौटाया जा रहा है। उससे वाहनों का चालान मजदूरों का आवागमन रुका है। बॉर्डर सील कर दिए गए और बाहरी राज्यों से आने वालों को लौटाया जाने लगा है, लिहाजा विवार की रात ही पुलिस प्रशासन ने जिले की सीमाएं सील कर सख्ती शुरू दी थी। हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने आने वाले बाहरी लोगों को लौटा दिया। कुछ लोग यमुना नदी के रास्ते ट्यूब डालकर 300 रुपये में सीमा पार करने लगे। सूचना पर कैराना पुलिस ने पहुंचकर ऐसे दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सख्ती के चलते जिले में कैराना, एलम, और बिडौली में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर खाली नजर आए। कैराना के अंबा पैैलेस ,बागपत जिले से सटे एलम कस्बे के इंटर कालेज और करनाल हरियाणा बार्डर पर बिडौली में बने क्वारंटीन सेंटर में एक हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इनमें गैर जिलों के लोग थे जिन्हें आगे भेज दिया गया। रविवार रात से प्रशासन की सख्ती के कारण ये सेंटर खाली नजर आए। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम खाली बैठी थी।