{"_id":"5e8d88ec8ebc3e6faa49f2d8","slug":"in-powanya-people-not-following-social-distance-rule6","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में उड़ रहीं सामाजिक दूरी की धज्जियां, अफसर बेपरवाह","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुवायां में उड़ रहीं सामाजिक दूरी की धज्जियां, अफसर बेपरवाह
विज्ञापन
पुवाया में बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक के बाहर लगी भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। अधिकारी निर्देश देते हैं कि लॉकडाउन और धारा 144 लगी होने के कारण सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कराया जाए। जिले के आला अधिकारी इसके लिए लगातार भ्रमण भी कर रहे हैं, लेकिन आदेशों का पालन कड़ाई से कराने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। लोग जिंदगी खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। गांवों के कुछ लोग तो कस्बे में यह देखने आते हैं कि बंदी के चलते कैसा माहौल है, सड़कें कितना सुनसान हैं।
विज्ञापन
पुवायां में सामाजिक दूरी का पालन न तो लोगों के स्तर से किया जा रहा है न अधिकारी सख्ती दिखा रहे हैं। ऐसे में लोगों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। चूंकि की इलाके में कई ऐसे लोग हैं जो बाहर से आए हैं या फिर विदेश से लौटे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इनकी जांच कर इन्हें घर में एकांत में रहने के लिए कह चुका है। फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जो इस आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं और खुलेआम बाहर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
पुवायां में बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर लगी भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
पुवायां में बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर लगी भीड़
पुवाया में मेडिकल स्टोर पर लगी भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
पुवाया में मेडिकल स्टोर पर लगी भीड़
रामपुर कला में बैंक के बाहर लगी भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
रामपुर कला में बैंक के बाहर लगी भीड़