{"_id":"56e2df664f1c1b6a108b4568","slug":"the-arrest-of-the-accused-teacher-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी को हुआ प्रदर्शन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी को हुआ प्रदर्शन
Fri, 11 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी को हुआ प्रदर्शन
Link Copied
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) के प्रशिक्षु राजन कुमार गौरव की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर जुलूस निकालकर रोष जताया और खिरनीबाग चौराहा पर जाम लगाया। फ्रंट ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर गिरफ्तारी की मांग की। दोपहर करीब दो बजे फ्र्रंट के कार्यकर्ता खिरनीबाग रामलीला मैदान के सामने अनुसूचित जाति छात्रावास में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में सदर बाजार होते हुए बहादुगंज से जेल रोड होते हुए खिरनीबाग चौराहा पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। करीब बीस मिनट तक जाम लगा रहा। पुलिस के समझाने के बाद यह लोग कलक्ट्रेट की तरफ चल दिए। इसीे बीच यह लोग शिक्षक के विरोध और पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे। कलक्ट्रेट में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई आरोपी को शिक्षक सुशील बाबू मिश्रा को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, शिक्षक सुशील बाबू मिश्रा को डायट से हटाया जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। प्रदर्शन में सियराम दिनकर, श्यामलाल सागर, कमलेश कुमार, बृजेश वर्मा, अजय वर्मा, हरिशचंद्र, विनोद कुमार, चंद्रकांत, मुकेश कुमार, राम सिंह, सरिता, प्रीति, मधू, शालिनी, पूजा, प्रिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।