फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Banned trucks full of animals caught , 42 recovered

प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, 42 बरामद

Sat, 12 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 12 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Banned trucks full of animals caught , 42 recovered
पुलिस - फोटो : file
 फतेहगंज पूर्वी से जलालाबाद जा रहे प्रतिबंधित पशुओं से भरे ट्रक को पुलिस ने शुक्रवार सुबह पकड़ लिया,जिसमें 42 पशु बरामद हुए। इनमें से पांच मृत मिले। पशुओं को ग्रामीणों में बांट दिया गया। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह गश्त पर थे, तो उन्हें सूचना मिली कि प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक फतेहगंज पूर्वी से जलालाबाद की ओर जा रहा है। पुलिस ने फौरन मदनापुर-बुधवाना मार्ग पर घेराबंदी कर दी। इसी दौरान आए ट्रक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तभी चालक ट्रक लेकर भागने लगा। कुछ दूर जाकर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक से 42 प्रतिबंधित पशु बरामद किए, जिसमें से पांच मृत मिले। पुलिस ने जीवित पशु ग्रामीणों में बांट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed