{"_id":"5f7dfd538ebc3e9bf733bc89","slug":"sant-kabir-nagar1602092371","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक 2717 लोग मिल चुके है पॉजिटिव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अब तक 2717 लोग मिल चुके है पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक 2717 लोग मिल चुके है पॉजिटिव
विज्ञापन
- 39 संक्रमित की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बुधवार को आई रिपोर्ट में दो डॉक्टर समेत 35 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि 1703 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 2717 लोग पॉजिटिव मिले है। जबकि 39 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में 35 लोग पॉजिटिव मिले है। जिसमें दो डॉक्टर, टेक्निशियन, लेखपाल समेत पांच कर्मी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 13, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में तीन,मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में सात,नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में छह, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में तीन, पौली ब्लॉक क्षेत्र में एक और बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो शख्स पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में संक्रमित मिले 21 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1703 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 2717 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 39 लोगों की मौत हो चुकी है। 174 लोग एक्टिव है। 2504 लोग ठीक हो चुके है। जबकि 3451 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अपर सीएमओ ने लोगों से अपील किया कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा ले। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए दो गज की दूरी और मास्क पहनना जरूरी है।
विज्ञापन