फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   गांव में प्रदर्शन किया 

गांव में प्रदर्शन किया 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
गांव में प्रदर्शन किया 
विज्ञापन
जल भराव से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया - एसडीएम से ग्रामीणों ने जल निकासी व नाली निर्माण के लिए लगाई गुहार फोटो है संवाद न्यूज एजेंसी बेलहर। क्षेत्र के बेलहर कलां के भितरी टोला के ग्रामीणों ने नाली को पाटने और सड़क पर जल भराव से तंग आकर मंगलवार को गांव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहाकि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुआ तो बृहद आंदोलन भी किया जाएगा।
ग्रामीण शीला, आमाली, सूरजमती, फूला देवी, शांती देवी, ममता, माधुरी, संजू, अमरनाथ, राजकुमार, गुड्डू प्रजापति, सुनील विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव, कालिका प्रसाद, रामसवारे, शिवशंकर सैनी, वेदप्रकाश, बैजनाथ उर्फ टुनटुन, सौरभ, झीनक, राकेश कुमार प्रजापति आदि ने कहाकि पूर्व में एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव व सीओ गयादत मिश्रा ने दो माह पूर्व में जेसीबी लगवाकर नाली खुदाई कराई गई थी जिससे भितरी टोला का पानी निकल रहा था। जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा नाली में मिट्टी गिराकर पानी निकासी बंद कर दिया है। भितरी टोला के ग्रामीणों को पानी में होकर आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। सड़क पर बरसात के पानी भरे होने से बच्चे बुजुर्ग को काफी दिक्कत हो रही है। इस संबंध में तहसीलदार प्रियंका चौधरी ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है, बुधवार को हल्का लेखपाल को भेजकर जल निकासी कि व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
000000
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed