फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire gutted the cottage

आग से झोपड़ी जलकर राख

Fri, 11 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 11 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fire gutted the cottage
आग से झोपड़ी जलकर राख। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विकास खंड बघौली के ग्राम बेला में गुरुवार की रात में करीब सात बजे एक व्यक्ति की झोपड़ी में लगी आग से घर में रखे हजारों के सामान जलकर राख हो गए। आग की इस घटना से गरीब परिवार का चारपाई, कपड़ों समेत सबकुछ जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

   ग्राम पंचायत आंटा कलां के राजस्व गांव बेला में गुरुवार की रात करीब सात बजे अब्दुल मुत्तलिब की  झोपड़ी आग लग गई। उस समय अब्दुल मुत्तलिब की पत्नी घर के अंदर ही भोजन बना नही थी। साथ ही झोपड़ी में ही उसके सभी नौ बच्चे मौजूद थे।  घर में अचानक भड़की आग को देख कर अब्दुल मुत्तलिब की पत्नी अपने बच्चों के साथ किसी तरह जान बचा कर बाहर निकली और शोर मचाने लगी।
विज्ञापन


शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते आधे घंटे के अंदर ही पूरी झोपड़ी जल चुकी थी। अब्दुल मुत्तलिब ने बताया कि आग की इस घटना से घर में रखा नकदी, परिवार के सदस्यों के कपड़, बिस्तर, चारपाई, बक्से में रखे सामान और अनाज समेत सबकुछ जल कर समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान और सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव एखलाक अहमद ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद किया। उन्होंने बताया कि हमने मुत्तलिब को कल बुलाया है, उन्हें अनाज दिया जाएगा ताकि उसके परिवार को खाने-पीने की समस्या न हो। उन्होंने बताया कि पीड़ित की झोपड़ी भी हम शीघ्र ही दोबारा बनवा देंगे। उन्होंने बताया कि हल्का लेखपाल को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया है, पीड़ित को सरकारी योजनाओं से भी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed