फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest

सर्राफा व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च, प्रदर्शन

Sat, 12 Mar 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौसी Updated Sat, 12 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
protest
कैंडिल मार्च
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों का विरोध जारी है। शुक्रवार को भी दिनभर बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शाम को व्यापारियों ने कैंडिल मार्च निकालकर तथा केंद्रीय वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करके अपने गुस्से का इजहार किया। सर्राफा बाजार शुक्रवार को भी बंद रहा। चंदौसी सर्राफा एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। ऐलान किया कि जब एक्साइज ड्यूटी को खत्म नहीं किया जाता, तब तक बाजार को बंद रखा जाएगा। शाम को सर्राफा व्यापारी महाजन होटल बड़ा बाजार में एकत्र हुए। यहां से कैंडिल मार्च शुरू किया गया। शहरभर में भ्रमण करके अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी करके अपने गुस्से का इजहार किया। बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इसमें दिनेश सर्राफ, विनय सर्राफ, प्रवीण आर्य, रघुवीर सरन रस्तोगी, आनंद भूषण, हरीशचंद्र सर्राफ, कृष्ण मुरारी आर्य, दिलीप रस्तोगी, हृदेश गोयल, प्रमोद सर्राफ, विशाल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, पंकज सर्राफ, हिमांशु अग्रवाल, आजीव गुप्ता, मनोज सर्राफ, अनुराग सर्राफ, आलोक कुमार, मुकेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विजेंद्र नरायन, नीरज बच्चन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सर्राफा व्यापारियों के आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया गया।

16 व 17 मार्च को लखनऊ में व्यापार मंडल के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इसमें पवन गुप्ता, राजीव हाजी, नरेश अग्रवाल, सुमंत गुप्ता, सागर गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, डा. टीएस पाल, गौरव वार्ष्णेय, पवन अग्रवाल, अमित गुुप्ता, विपिन अग्रवाल, डा. सुशील मल्होत्रा, सर्वेश चीनी, गौरव सक्सेना आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed