फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Spaie indecency with SDO

सपाइयों ने एसडीओ से अभद्रता की

Mon, 07 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने इस बार अपना निशाना पावर कॉरपोरेशन के एसडीओ को बनाया। सपाइयों ने एसडीओ के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। साथ ही कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए सामानों को भी अस्तव्यस्त कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारी ने सपाइयों पर 31, 500 रुपये नकदी लूटने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से आला अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर भी दी गई है। इस घटना को लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी है, जिन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


पीड़ित एसडीओ जवाहर सिंह ने बताया कि एक सपाई अपने कुछ साथियों के साथ शनिवार को उनके पास जैन बाग क्षेत्र स्थित ईयूएसडी (इलेक्ट्रिीसिटी अरबन सब डिवीजन) द्वितीय में पहुंचा था। उसने आदेशात्मक लहजे में अश्वनी गोयल नाम के उपभोक्ता का बिजली का कनेक्शन निरस्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह पूछने पर उसने बताया कि अश्वनी ने अवैध रूप से दुकान का निर्माण कराया है। ऐसे में उसका कनेक्शन काटा जाना चाहिए। एसडीओ ने कहा कि वह अश्वनी को नोटिस भेजकर जवाब मांगेंगे। यदि कुछ भी गलत होगा तो कनेेक्शन निरस्त कर दिया जाएगा। आरोप है कि उसने तुरंत कनेक्शन निरस्त करने को कहा।

ऐसे में एसडीओ ने बिना नोटिस के ऐसा करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ वहां से निकल गया। करीब आधा घंटे बाद वह 25 से 30 लड़कों को साथ लेकर जैन बाग क्षेत्र स्थित आफिस पहुंचा। आरोप है कि उसने एसडीओ पर जाते ही हमला कर दिया। इसके बाद कई लड़के एसडीओ से मारपीट की।

उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ऐसे में अन्य कर्मचारी भी एकत्र हो गए। मारपीट करने के बाद फहाद सलीम अपने साथियों के साथ वहां से निकल गया। एसडीओ ने हमलावरों पर मारपीट करने के साथ ही ऑफिस में लगा कंप्यूटर और खिड़कियां तोड़ने, अलमारी में रखे अहम दस्तावेज फाड़ने तथा कैश काउंटर पर रखे 31, 500 रुपये लूटने का आरोप लगाया है।


घटना के बाद उन्होंने अपने विभाग के आला अफसरों को इसकी सूचना दी। देर शाम एसडीओ अपने दर्जनों साथियों के साथ देहात कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed