{"_id":"56e471c64f1c1b437a8b45a0","slug":"patients-on-indecency-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला रोगी से अभद्रता पर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला रोगी से अभद्रता पर हंगामा
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो\अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो\अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
महिला मरीज से छेड़छाड़ के मामले में डॉक्टर का घेराव कर हंगामा करते मरीज और तीमारदार।
- फोटो : Female patient siege to the doctor in case of manipulating the patient and Timardar commotion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की कमेला कॉलोनी स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में तैनात एक डॉक्टर पर महिला रोगी के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मरीजों और उनके तीमारदारों ने शनिवार दोपहर हंगामा काटा।
चिकित्सक पर महिला मरीजों और स्टाफ के साथ अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगाते हुए करीब तीन घंटे तक यहां शोरशराबा चलता रहा। आरोपी डॉक्टर का घेराव करते हुए उसे यहां से तुरंत हटवाने की मांग की गई। बाद में हालात को भांपते हुए मंडी थाना पुलिस आरोपी डॉक्टर को भीड़ से छुड़ाकर ले गई।
थाना मंडी क्षेत्र की कमेला कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र संचालित किया जा रहा है। शनिवार दोपहर जब यहां काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मरीज मौजूद थे, तो कुछ महिला रोगियों ने यहां तैनात चिकित्सक डा. गुरुबख्श सिंह के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि चिकित्सक ने एक महिला रोगी को चेक करने के बहाने बदसलूकी की है। इसे लेकर बाद में अन्य मरीज भी चिकित्सक के खिलाफ हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे तक जारी हंगामे के बीच डॉक्टर गुरबख्श सिंह ने उसे छोड़ देने के लिए कहा।
प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर मौजूद मरीज और तीमारदार चिकित्सक का घेराव करते हुए बोलते रहे कि ऐसे डॉक्टर को यहां नहीं रहने देंगे। हंगामे के दौरान मुस्कान, तहजीब, गुफरान, जमशेद, गुलशाना, शहजाद, रिजवान, उस्मान, शबनम, मैरी, निशी, पप्पू अन्य काफी संख्या में मरीज और तीमारदार मौजूद रहे।
q चिकित्सक बोला, फिलहाल माफ कर दो ः हंगामे और घेराव के बीच किसी तरह केंद्र से बाहर निकलने पर चिकित्सक गुरबख्श सिंह ने लोगों की भीड़ के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा कि फिलहाल उसे माफ कर दो। इतना ही नहीं उसने सीएमओ के नाम एक लेटर लिखकर इस चिकित्सा केंद्र की जगह किसी दूसरी जगह स्थानांतरण की भी मांग कर दी।
हंगामे के बीच मंडी थाने से पहुंची पुलिस ने लोगों के गुस्से और हालात को भांपते हुए चिकित्सक को यहां से निकलवाया।