{"_id":"56df13c34f1c1bc6768b4568","slug":"nomination-of-jila-yojana-samiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन प्रक्रिया पूरी, 21 ने ठोंका दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन प्रक्रिया पूरी, 21 ने ठोंका दावा
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना समिति के 16 पदों के मुकाबले 21 सदस्यों ने दावा ठोंका है। जिला पंचायत के 21 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद इनकी जांच का काम पूरा किया गया। सभी के नामांकन पत्रों को जांच के बाद वैध घोषित किया गया। जिला योजना समिति के चुनाव के लिए मंगलवार से कवायद शुरू कर दी गई। नामांकन प्रक्रिया को शुरू की गई। 16 पदों के लिए कलेक्ट्रेट स्थित डीएम की कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया हुई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया हुई। इस दौरान 23 जिला पंचायत सदस्यों ने योजना समिति के सदस्यों के लिए नामांकन खरीदा, लेकिन 21 लोगों ने ही नामांकन कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह के नेतृत्व में 18 सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया। इसके अलावा तीन अन्य सदस्यों ने भी योजना समिति के सदस्य पद के लिए नामांकन कराया गया।
दिन भर चली नामांकन प्रक्रिया के बाद नामांकन पत्रों की जांच का काम किया गया। जांच के बाद सभी 21 सदस्यों के पर्चे वैध घोषित कर दिए गए। इस दौरान सामान्य पद के लिए आठ, सामान्य वर्ग महिला पद के लिए तीन, अनुसूचित जाति वर्ग से दो, अनुुसूचित जाति महिला वर्ग से दो, अन्य पिछड़ा वर्ग से चार, पिछड़ा वर्ग महिला से महिला से छह लोगों ने नामांकन दाखिल किए।