{"_id":"56df15d14f1c1b6e778b456e","slug":"lady-drunk-acid-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज किशोरी ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाराज किशोरी ने खाया जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
बुलाने पर भी युवक जब प्रेमिका से मिलने नहीं पहुंचा तो नाराज किशोरी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर मां ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ गेट नंबर तीन निवासी कुसुम की 16 साल की बेटी फलक का पास के ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग था। सोमवार दोपहर प्रेमी से नाराज होने के बाद फसल ने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर मां उसको अस्पताल लेकर आई। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी का पास के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। सोमवार को फलक ने फोन करके प्रेमी को बुलाया था। ड्यूटी पर जाने की बात कहकर उसने आने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर फलक ने जहर खा लिया। कुुसुम का कहना है कि वो अपनी बेटी की उस लड़के से शादी करने को तैयार थी, लेकिन उम्र कम होने के कारण कुछ समय बाद शादी करने की बात कही थी।
प्रेमी भी शादी करने को तैयार था। महिला ने मामले में कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। 16 साल की बेटी की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी की मौत ने उसको बुरी तरह से तोड़ दिया है।