{"_id":"56df18604f1c1b3e788b45c7","slug":"holly-will-increase-in-the-wake-of-the-train-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के मद्देनजर ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के मद्देनजर ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली में यात्रियों को गतंव्य स्थान पहुंचने में परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसलिए ट्रेनों में एक-एक कोच बढ़ाए जाएंगे। पदमावत एक्सप्रेस और ऊंचाहार एक्सप्रेस में यह सुविधा होगी। यात्रियों की भीड़भाड़ को देखते हुए विभागीय अफसरों ने यह कदम उठाया है।
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 1427 इलाहाबाद-चंडीगढ़ से चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में 16 मार्च से 2 अप्रैल तक एक स्लीपर कोच बढे़गा। इसी तरह गाड़ी संख्या 1418 चंडीगढ़-इलाहाबाद से चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में 15 मार्च से 1 अप्रैल तक एक कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
इससे इस ट्रेनों में कोच की संख्या 20 हो जाएगी। इसी तरह पदमावत एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। होली में यात्रियों की भीड़भाड़ को देखते हुए कोच बढ़ाए जाएंगे। स्टेशन अधीक्षक डीआर मीना का कहना है कि कोचों के बढ़ने से यात्रियों को होली में आने जाने में सहूलियत मिल सकेगी।