{"_id":"56e308514f1c1b681d8b456a","slug":"four-killed-in-accidents-including-teens-and-students-four-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में किशोर व छात्र समेत चार की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में किशोर व छात्र समेत चार की मौत, चार गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसों में किशोर व छात्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के तरौंजा मजरे कुंभी गांव में गुरुवार रात संगीता की शादी में गांव के बच्चे शामिल होने के लिए गए थे।
शादी से लौटते समय रात करीब 11 बजे बछरावां की ओर से तेज रफ्तार से हैदरगढ़ की ओर जा रही जीप ने बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे रामू (13), ज्योति (15), गुड्डा (26), नीरज (8) व कुलदीप (9) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को शिवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने रामू को मृत घोषित कर दिया। रामू गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। बछरावां थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग पर शारदा नहर के पास गुरुवार रात बाइक से लखनऊ से घर लौट रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे रामसचित (32) पुत्र राम आसरे की मौके पर ही मौत हो गई। युवक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भौंसी गांव का रहने वाला था। बछरावां थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच राजमार्ग पर ही तिलेंडा गांव के पास अज्ञात वाहन ने दोस्तपुर तिलेंडा गांव निवासी जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा (60) को टक्कर मार दी।
वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भदोखर थाना क्षेत्र के मोहलिया गांव निवासी जितेंद्र सिंह का 14 वर्षीय बेटा शुभम सिंह शुक्रवार दोपहर साइकिल से घर लौट रहा था। हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।