फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pratapgarh: Companions beat up the soldier, four accused in custody

प्रतापगढ़ : कुंडा में सिपाही को साथियों ने ही पीट-पीटकर मार डाला, चार आरोपी हिरासत में

Thu, 23 Jun 2022 02:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 02:37 PM IST
सार

महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ गोली का पुरवा निवासी संजय यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही था। इन दिनों का अवकाश पर घर आया था। बुधवार की देर रात वह अपने साथी कुलदीप यादव, अरुण, प्रेमचंद्र व पिंटू के साथ बोलेरो से कुंडा गया था।

विज्ञापन
Pratapgarh: Companions beat up the soldier, four accused in custody
प्रतापगढ़ में सिपाही की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुंडा कस्बे में खाना खाने के दौरान साथियों ने छत्तीसगढ़ के सिपाही संजय यादव (29) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सिपाही को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही की हत्या में शामिल चार आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ गोली का पुरवा निवासी संजय यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही है। इन दिनों का अवकाश पर घर आया था। बुधवार की देर रात वह अपने साथी कुलदीप यादव, अरुण, प्रेमचंद्र व पिंटू के साथ बोलेरो से कुंडा गया था। पुलिस के अनुसार कुंडा कस्बा में अतहर पेट्रोल पंप के करीब सभी ने शराब पी। इसके बाद एवन ढाबे में खाना खाने पहुंचे, जहां खाने का आर्डर देने के दौरान सभी के बीच कहासुनी होने लगी।

विज्ञापन

Pratapgarh: Companions beat up the soldier, four accused in custody
हत्या में प्रयुक्त फरसा जिससे उतारा गया मौत के घाट। - फोटो : अमर उजाला।

देखते ही देखते सभी ढाबे से बाहर निकल आए और उनके बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान साथियों ने सिपाही संजय यादव को डंडे से पीटा। जान बचाकर भागने के दौरान वह नाले में गिर पड़ा। यह देख उसके साथी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची कुंडा पुलिस ने नाले से सिपाही को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सिपाही की हत्या की खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजा गया। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि सिपाही की हत्या करने वाले साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है बोलेरो को भी कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed