फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   brikcs factory

लाइसेंस न आदेश, फिर भी चल रहे ईंट-भट्ठे

Tue, 08 Mar 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 08 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
brikcs factory
brikcs factory
जिले के ईंट-भट्ठों की चिमनियों से उठने वाला धुआं यह संकेत दे रहा है कि भट्ठा मालिकों ने ईंट पकाने का कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया है। हाईकोर्ट की रोक और जिला पंचायत से लाइसेंस मिले बगैर अफसरों की मौन स्वीकृति से धधक रहे ईंट भट्ठे आखिर कब बंद होंगे। ईंट भट्ठों से बढ़ते हुए वायु प्रदूषण पर चिंता प्रकट करते हुए उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने सभी ईंट भट्ठा संचालकों को उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही भट्ठों का संचालन करने को कहा था। हाईकोर्ट की मंशा भांपकर जिला पंचायत ने इस वर्ष किसी भी ईंट भट्ठे का नवीनीकरण नहीं किया।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय का आदेश जिलाधिकारी को मिलते ही जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के माध्यम से जिले के 409  भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी कर संचालन नहीं करने का आदेश दिया गया। अपर मुख्य अधिकारी ने भट्ठा संचालकों से पहले उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद जिला पंचायत से लाइसेंस का नवीनीकरण कराने को कहा था। जिले के किसी भी ईंट भट्ठा संचालक को उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रमाणपत्र नहीं मिला, इसलिए उन्होंने लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं कराया।
विज्ञापन

आलम यह है कि जिले में अधिकांश ईंट भट्ठों में आग लगी हुई है और तेजी से कच्ची ईंट का निर्माण हो रहा है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की मानें तो रानीगंज, पट्टी, सदर, लालगंज और कुंडा इलाकों में स्थित 409 ईंट भट्ठा संचालकों को दो-दो बार नोटिस दिया गया, मगर उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। अधिकांश ईंट भट्ठों पर अवैध रूप से ईंट पकाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed