{"_id":"5e89ef3c8ebc3e768258bb5b","slug":"yuoth-quarentine152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत : निजामुद्दीन दरगाह से होकर आया युवक घर में क्वारंटीन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पीलीभीत : निजामुद्दीन दरगाह से होकर आया युवक घर में क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। निजामुद्दीन दरगाह दिल्ली से हाल ही में लौटेकर आए शहर के युवक को घर में ही क्वारन्टीन किया है। युवक की वापसी का पता लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेकअप किया। इसके अलावा दिल्ली से ही लौटे छह अन्य लोगों का भी चेकअप किया गया। टीम का कहना है सभी कोई लक्षण अभी फिलहाल नहीं मिले हैं। निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात का मामला सामने आने के बाद शासन प्रशासन सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गहनता से पड़ताल कर रही है। खासकर दिल्ली से आने वालों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। रविवार को पता लगा कि शहर के कुछ लोग दिल्ली से आए हैं। टीम ने पहुंच कर सभी का परीक्षण किया। स्वास्थ्य ठीक होने पर सभी को घर में ही निगरानी में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला पकड़िया का युवक 19 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह पर गया था। उसका भी चेकअप किया। उसका तापमान सामान्य निकला। युवक ने बताया कि वह निजामुद्दीन दरगाह पर गया था, लेकिन जमात में शामिल नहीं था। इसके अलावा दिल्ली से आने पर चेकअप कराने वाले छह लोग नकटादाना, शेर मोहम्मद और बरहा के रहने वाले हैं। सीएमओ डा सीमा अग्रवाल ने बताया निजामुद्दीन दरगाह से लौटे युवक से गहनता से पड़ताल की जा रही है। उसके दरगाह पर रुकने और किसी के संपर्क आने सहित कई बिंदु पर पड़ताल चल रही है।
विदेश से आए हो गया एक माह..स्वास्थ्य विभाग को सूची मिली अब : स्वास्थ्य विभाग को एलआईओ द्वारा रविवार को विदेश से लौटे 10 लोगों की सूची दी गई। सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटे सभी 10 लोगों को ट्रेस कर लिया। सीएमओ डॉ सीमा अग्रवाल ने बताया कि सूची रविवार को मिली थी। उन्होंने बताया कि ये सभी माधोटांडा क्षेत्र में करीब एक माह पहले ही आ गए थे और ये सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन