{"_id":"5e89c6598ebc3e72b7540be2","slug":"majdoor-ki-hatya-falloup40","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध से जुड़ रहे मजदूर की हत्या के तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अवैध संबंध से जुड़ रहे मजदूर की हत्या के तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मजदूर नन्हेलाल की गला दबाकर हत्या करने के पीछे अवैध संबंधों की वजह सामने आ रही है। अभी तक की जांच में पुलिस को एक करीबी महिला के आरोपी से अवैध संबंध होने की बात पता लगी है। इसकी पुष्टि करने के लिए पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के काजरभोजी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय मजदूर नन्हेलाल पुत्र चुन्नीलाल की शुक्रवारकी रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव शनिवार सुबह अपने ही मकान में चारपाई पर मिला था। भतीजे सतीशपाल की ओर से पुलिस ने गांव के ही सुरेश, उसके भाई देवदत्त और पिता वर्माजीत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिवार वाले मोबाइल को लेकर हुए झगड़े को वजह बता रहे हैं। वहीं पुलिस को अब तक की जांच पड़ताल में हत्या के पीछे अवैध संबंध अहम वजह निकलकर आ रहे हैं। गांव में भी इसी की चर्चा तेज हैं। ऐसे में पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि नामजद किए गए आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है। उनके मिलने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। उधर, एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि मामले में अभी तक की छानबीन में अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। इसकी तस्दीक करने के लिए पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन