{"_id":"56e5972a4f1c1bbf3f8b4568","slug":"ruckus-military-policeman-on-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी की अभद्रता पर सैनिक का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी की अभद्रता पर सैनिक का हंगामा
ब्यूरो/ बीसलपुर।
Updated Sun, 13 Mar 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
सैनिक का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारह पत्थर चौराहे की घटना, एसओ के समझाने पर हुए शांत
एक पुलिसकर्मी द्वारा बेवजह अभद्रता, हाथापाई किए जाने से क्षुब्ध शाहजहांपुर के एक सैनिक ने शनिवार रात 8:30 बजे बारह पत्थर चौराहे पर काफी हंगामा किया। एसओ के काफी समझाने पर सैनिक शांत हुआ।
मोहल्ला पटेलनगर में रहने वाला एक सैनिक शनिवार को रात 8:30 बजे बाइक से बरखेड़ा की ओर से आ रहा था। शाहजहांपुर में तैनात यह सैनिक सादी वर्दी में था। नगर के बारह पत्थर चौराहे पर कोतवाली पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाशी ले रही थी। एक पुलिस कर्मी ने सैनिक को रुकने का इशारा किया। बाइक रोकने में देर होने पर पुलिसकर्मी ने सैनिक से अभद्र व्यवहार कर दिया। विरोध करने पर पुलिस कर्मी सैनिक से गाली गलौज करने लगा और हाथापाई शुरू कर दी। इस पर तभी सैनिक के सब्र का बांध टूट गया। सैनिक ने अपना परिचय देते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया, तभी हाथापाई करने वाले पुलिसकर्मी के होश फाख्ता हो गए। सैनिक द्वारा हंगामा करते देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सैनिक ने कह दिया कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस और सेना के उच्चाधिकारियों से करेगा। स्थिति बिगड़ते देख एसओ केपी सिंह ने दोषी पुलिस कर्मी के विरूद्ध कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर सैनिक को बमुश्किल शांत कराया। उसके बाद सैनिक अपने घर चला गया।