{"_id":"56dee7b64f1c1b23638b4576","slug":"punjab-team-in-search-of-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की तलाश में पंजाब गई टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी की तलाश में पंजाब गई टीम
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेप के बाद मासूम की हत्या का मामला
पुलिस की एक टीम ने बरेली में डाला डेरा
रेप के बाद मासूम की हत्या करने के आरोपी की तलाश में सुनगढ़ी पुलिस गांवों की खाक छान रही है। पुलिस ने कई संदिग्ध स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारी की, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस की दो टीमें बरेली और पंजाब भी भेजी गई हैं। आरोपी के तीन करीबी दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मासूम के साथ रेप के बाद हत्या की घटना से लोग जहां दहल उठे थे, वहीं पुलिस अफसरों में भी हड़कंप मच गया था। एसपी अनिल कुमार सिंह ने टीमें बनाकर आरोपी को पकड़ने के निर्देश सीओ सिटी और इंस्पेक्टर सुनगढ़ी को दिए थे। सीओ सिटी के नेतृत्व में गठित टीमों ने आरोपी के घर और आसपास के गांवों में संभावित स्थानों पर छापेमारी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस अलग-अलग गांवों से उसके तीन करीबी दोस्तों को उठा लाई है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश में है। गांव के कई युवक पंजाब में मजदूरी कर रहे हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी पंजाब भाग सकता है। इस आशंका के चलते पुलिस की एक टीम पंजाब भेजी गई है, जबकि दूसरी टीम सोमवार को ही बरेली रवाना हो गई थी। इन टीमों को भी कोई कोई सफलता नहीं मिली है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने थाना न्यूरिया और बरखेड़ा में भी आरोपी के रिश्तेदारों के घर छापे मारे। एएसपी अशोक कुमार वैद्य ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूरी तरह से लगी हुई है।
विज्ञापन
मोबाइल का नहीं करता है उपयोग
मासूम के साथ हैवानियत करने का आरोपी धर्मवीर उर्फ भालू शातिर दिमाग है। उसने कभी मोबाइल का उपयोग नहीं किया और न ही मोबाइल अपने पास रखा। उसके पास मोबाइल न होने से पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। जानकारों का मानना है कि यदि वह मोबाइल का उपयोग कर रहा होता तो उसे पकड़ना आसान होता।
विज्ञापन