फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jlabhishek on MHASHIVRATRI

बम बम भोले के जयकारों संग जलाभिषेक शुरू

Mon, 07 Mar 2016 01:59 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
jlabhishek on MHASHIVRATRI
भगवान ‌‌‌‌शंकर
बम बम भोले के जयकारों संग जलाभिषेक शुरू हो गया है। सभी प्रमुख मंदिरों पर भारी भीड़ रही। प्रशासन ने भी चौकस इंतजाम किए। चौरासी घंटा मंदिर और झारखंडी मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


मंदिरों के आसपास सुरक्षा के चौकस इंतजाम रहे। कई मंदिरों पर कांविडयों की लंबी लाइन देखने को मिली। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेकर आए। हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगा जल लेकर पहुंचे शिव भक्तों की भीड़ से माहौल भी शिवमय हो रहा था।
विज्ञापन


हरिद्वार रोड और दिल्ली हाईवे पर जगह जगह लगे शिविरों में कांवड़ियों का स्वागत किया गया। शहर के सभी  मंदिरों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। चौरासी घंटा मंदिर पर तो दो बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। रात को बारह बजे यहां भारी संख्या में शिव भक्त पहुंचे। बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव के भक्तों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। तड़के पांच बजे तो मंदिरों पर लाइनें लग रही थीं। वहीं कांठ रोड पर शिव भक्तों के स्वागत को शिविर लगाए गए थे। शिविरों में सभी के जलपान और भोजन की व्यवस्था रही।


जगह जगह भोले के भजनों पर भक्त झूम रहे थे। अफसरों ने भी निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम सिटी एके श्रीवास्तव ने चौरासी घंटा मंदिर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed