फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tirthankar Mahaveer University Mr Prachi became Miss Fresher according to BBA, tips given to students about self-awareness

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी: बीबीए के मुतीब मिस्टर और प्राची बनीं मिस फ्रेशर, छात्र-छात्राओं दिए गए ये टिप्स

Mon, 22 Nov 2021 07:41 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 22 Nov 2021 07:41 PM IST
सार

प्राचार्य प्रो. द्विवेदी ने सेल्फ मैनेजमेंट और सेल्फ अवेयरनेस के बारे में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। निर्णायक मंडल में अनु शर्मा, मिस जया मिश्रा, विकास वर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Tirthankar Mahaveer University Mr Prachi became Miss Fresher according to BBA, tips given to students about self-awareness
फ्रेशर पार्टी 'सुस्वागतम' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज-एफओईसीएस में बीबीए ब्रांड मैनेजमेंट की ओर से हुई फ्रेशर पार्टी 'सुस्वागतम' में अहमद मुतीब को मिस्टर फ्रेशर और प्राची जैन को मिस फ्रेशर चुना गया। संचालन अंशिका जैन और शादुर्ल ने किया। इससे पूर्व फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ एफओईसीएस के निदेशक एवं प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी, एचओडी प्रो. अशेंद्र कुमार सक्सेना, प्रॉक्टर डॉ. शभू भारद्वाज, आई-नर्चर के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. विश्वास, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अविनाश सक्सेना, इवेंट कॉर्डिनेटर श्रीमती सुरभि मिश्रा, नवनीत विश्नोई आदि ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। 

विज्ञापन


फ्रेशर पार्टी में विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम हुए। जिसमें छात्र-छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने हुनर से सब का दिल जीत लिया। फ्रेशर पार्टी मास्क थीम पर आधारित थी। जिसमें सभी अतिथियों ने मास्क लगाकर प्रतिभाग किया। इस थीम का उद्देश्य तकनीकी युग में नवाचार को कैसे अपनाया जाए था। फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, मिमिक्री, रैप वॉक, टैलेंट राउंड आदि परफॉर्मेंस किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed