{"_id":"65ae168b6723cd091d063c4b","slug":"ayodhya-ram-mandir-consecration-of-shri-ram-lalla-ayodhya-havan-kirtan-with-fireworks-in-moradabad-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा, मुरादाबाद में आतिशबाजी के साथ हवन-कीर्तन","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा, मुरादाबाद में आतिशबाजी के साथ हवन-कीर्तन
Mon, 22 Jan 2024 12:47 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:47 PM IST
सार
अयोध्या में राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा होते ही मुरादाबाद के मंदिरों में हवन पूजन शुरू हो गया। शहर में चारों तरफ भगवा झंडे लहरा रहे हैं। इससे पूरा महानगर राममय हो गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में रामधुन गाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा होते ही मुरादाबाद में उत्साह के साथ आतिशबाजी की गई। रामोत्सव को लेकर मंडल भर के मंदिरों के साथ लोगों ने घरों को भी रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया है। शहर की सड़कों के साथ बाजार भी भगवामय नजर आ रहे हैं। रामोत्सव को लेकर जिलेभर के सभी मंदिरों को भगवा रोशनी देने वाली झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए कई दिनों से साफ-सफाई की जा रही थी। राममंदिर में पूजा शुरू होते ही स्थानीय मंदिरों में विशेष तौर पर पूजन और भजनकीर्तन शुरू हो गए। सोमवार सुबह से ही मंदिरों में लोग दर्शन करने पहुंचे। इसके साथ ही चौराहे पर रामधुन सुनाई दी। जिले के सभी सरकारी भवनों को राष्ट्रीय पर्व की तर्ज पर मनमोहक तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को अयोध्या में राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा होते ही शहरवासियों में उत्साह नजर आया। चारों ओर हर कोई राम की भक्ति में ही डूबा हुआ है। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। अखंड रामायण, सुंदरकांड का पाठ, श्रीराम स्तुति, महाआरती के अलावा भंडारे लगाए गए हैं। सड़कों पर चारों तरफ भगवा ध्वज फहरा रहे हैं।
विज्ञापन
इससे शहर की आभा मनोहारी लग रही है। वहीं विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठन भी इस उत्सव को हर्षोल्लास से मना रहे हैं। आयोजन को लेकर पूरे शहर में बाजार, प्रतिष्ठानों एवं घरों के अलावा सभी चौराहों को बैनर, पोस्टर, तोरणद्वार, झालर आदि से सजा दिया गया है। 84 घंटा मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर दिल्ली रोड, महाकालेश्वर धाम मंदिर नया मुरादाबाद में भजन कीर्तन हुए।
इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर, श्री शिव हरि मंदिर रामगंगा विहार फेस-2, गीता ज्ञान मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर सिविल लाइंस, प्राचीन चामुंडा मंदिर सम्राट अशोक नगर सहित शहर के तमाम मंदिरों में उत्सव मनाया गया। ज्यादातर मंदिरों में अखंड रामायण चल रहा है। दीपावली के करीब ढ़ाई माह बाद यह दूसरा अवसर होगा, जब शहर दीयों से जगमग होगा।