फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three robbers boarded a police bike handle

तीन बाइक लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

Wed, 09 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 09 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three robbers boarded a police bike handle
बाइक लुटेरे गिरफ्तार
पुलिस ने गत सोमवार को तमंचा दिखाकर युवक से बाइक लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के बाद वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे पकड़े गए। उनके पास से एक असलहा और लूट की बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन

 

बुधवार को प्रेसवार्ता में एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि सोमवार को चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव के पास से रात में निमंत्रण से घर लौट रहे रानीपुर थाना क्षेत्र के किन्नूपुर निवासी रविन्द्र यादव पुत्र रामबचन की बाइक बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट ली थी। इसके बाद से घटना के संबंध में चिरैयाकोट थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद से लगातार चिरैयाकोट पुलिस और स्वाट टीम लूट कांड का खुलासा करने में लगी थी।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस ने चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के देवखरी के पास मंगलवार को हल्की मुठभेड़ में लूटकांड को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक युवक को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया की पकड़े गए युवकों में प्रवीण उर्फ सिंटू सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी देवखरी थाना चिरैयाकोट, दूसरा अभियुक्त राजकुमार सिंह उर्फ रिशु पुत्र राजेश सिंह निवासी देवखरी थाना चिरैयाकोट तथा अजय सिंह उर्फ नागर पुत्र सीताराम सिंह निवासी देवखरी थाना चिरैयाकोट शामिल हैं।

इनके पास लूटी गई बाइक और घटना में प्रयुक्त देशी रिवाल्वर बरामद किया गया तथा 38 बोर का एक कारतूस पाया गया। एसपी ने बताया की इनके नेटवर्क शातिर अपराधी लालू यादव और सुजीत उर्फ बुढ़वा से जुड़े हैं। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बाइक लूटकांड का खुलासा करने वाली चिरैयाकोट थाने की टीम और स्वाट टीम को बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed